गौशाला निर्माण के लिए हरैया में हुआ भूमि पूजन

शेयर करे

आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया ग्राम सभा में अस्थाई गो-आश्रय स्थल का विधि-विधान पूर्वक भूमि पूजन किया गया। लगभग 10 लाख रुपए के लागत से मनरेगा के तहत गो-आश्रय स्थल का निर्माण किया जायेगा।
हरैया ग्राम सभा में दिन में अस्थाई गो-आश्रय स्थल के निर्माण के लिए ग्राम प्रधान पति अतुल राय, पूजन पासवान ने मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान पूर्वक भूमि पूजन कर निर्माण का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी डीएन यादव ने बताया कि मनरेगा से पशु शेड चहारदिवारी नाद भूसा घर टीन शेड समरसेबल व कंपोस्ट पिट का निर्माण किया जाएगा। इसकी लागत लगभग 10 लाख रुपए आएगी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अतुल राय ने बताया कि क्षेत्र में किसानों को राहत देने के लिए गो-आश्रय स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जेई राजकुमार, सुरेश कनौजिया, पिंटू, झिनक, भोला सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *