भोजपुरी गायक समर सिंह को मिली जमानत

शेयर करे

मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भोजपुरी गायक समर सिंह को गुरुवार को वाराणसी जेल से गुरूवार को जमानत मिलने पर अल सुबह बाहर निकले। शुभचिंतकों के साथ गाजीपुर जनपद के मार्कण्डेय महादेव स्थित गंगा स्नान के बाद मार्कंडेय महादेव जलाभिषेक करने के बाद अपराह्न अपने लावलश्कर के साथ कस्बे के वार्ड नंबर आठ आजाद नगर पहुँचे। जूनियर हाईस्कूल से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका वयोवृद्ध दादी ने तिलक लगाकर स्वागत किया। रिहाई की सूचना मिलते ही उनके आवास पर शुभचिंतकों का तांता लग गया।
चर्चित भोजपुरी गायिका आकांक्षा दुबे आत्महत्या केस के आरोपी समर सिंह को करीब सात माह बाद जमानत मिली। समर सिंह के आगमन की सूचना पर प्रशंसक युवाओं के साथ ही बड़े बुजुर्ग, महिला सभी की भीड़ समर सिंह के घर की तरफ बढ़ चली। भोजपुरी गायक को अपने बीच पाकर लोगों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी ने एक स्वर से न्याय प्रणाली पर विश्वास जताया। वहीं समर सिंह ने आकांक्षा दुबे के साथ हुए घटना पर अफसोस जताया। साथ ही स्वयं को निर्दाेष बताते हुए न्याय पर विश्वास जताते हुए जांच के बाद समय आने पर सबकुछ स्पष्ट हो जाने की बात कही। इस मौके पर पर भाजपा नेता व भूमि विकास बैंक चेयरमैन अरबिंद सिंह, रणबीर सिंह पप्पू, अधिवक्ता उमेश कुमार सिंह, प्रबंधक प्रहलाद सिंह, मोहन गुप्ता, पर्यावरण प्रमुख सुनील कुमार सिंह, सभासद सुनन्दा सिंह, मनोज सिंह, अधिवक्ता अविनाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *