पिछडी जाति में शामिल करने के लिए संघर्ष कर रहा भट्ट समाज

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कौमी भट्ट एशोसिएशन समाज का सम्मेलन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष इरशाद मुन्ना की अध्यक्षता मे हुआ। इस दौरान संगठन के संस्थापक डा.शोएब भट्ट की मौजूदगी मे सदस्यों को प्रमाणपत्र भी दिया गया।
अपने सम्बोधन मे इरशाद मुन्ना ने कहा कि आज भट्ट समाज अपने को पिछडी जाति मे शामिल करने के लिए संघर्ष कर रहा है। प्रदेश सरकार के आश्वासन से उम्मीदे जगी है। संगठन की सक्रियता पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश मे शिक्षा और एकता दोनो ही जरूरी है। एकता से ही संगठन को बल मिलेगा और शिक्षा ही समाज का दर्पण है। सम्मेलन मे संगठन सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। जनपद के अलावा जौनपुर, लखनऊ, अंबेडकर नगर, वस्ती आदि शहरो मे हुए कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा हुई। इस दौरान सरफराज, मौलाना किस्मतुल्लाह, शरीफ भट्ट, सल्लाद भट्ट आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *