भारतीय किसान संघ ने किसानों की मदद हेतु बढ़ाया हाथ

शेयर करे

मेहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के हरदासपुर गांव में आरएसएस भारतीय किसान संघ की बैठक हुई। जिसे भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार चतुर्वेदी ने संबोधित किया। बैठक में मेहनगर ब्लाक के सदस्यों में से 21 पदाधिकारी नियुक्त किए गए। मेंहनगर ब्लाक अध्यक्ष अवनीश कुमार पाण्डेय को नियुक्त किया गया वहीं उपाध्यक्ष रवि प्रकाश यादव नियुक्त हुए। सदानंद उपाध्याय को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली। श्याम नारायण गोंड कोषाध्यक्ष व युवा प्रमुख आशीष तिवारी नियुक्त किए गए। बैठक में किसानों के हित के लिए कार्य करने वाला संगठन आरएसएस भारतीय किसान संघ द्वारा सभी पदाधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा गया कि हर महीने ब्लाक के किसी एक गांव में बारी-बारी से बैठक करें और किसान की सुधि लें। अगर किसी किसान को किसी भी विभाग से दिक्कत परेशानी होती है तो आरएसएस भारतीय किसान संघ किसानों के साथ सदैव खड़ा रहेगा। ब्लाक के सभी गांवो में जाकर बैठक करके किसान को खेती के लिए प्रोत्साहित करना होगा और जैविक खाद का प्रयोग करें इसके बारे में जानकारी देनी होगी।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *