आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनकल्याण पार्टी की कार्यकर्ता जोड़ो अभियान की एक बैठक सदर विधानसभा क्षेत्र चक्रपानपुर में संजय जायसवाल प्रधान मनोज गुप्ता के नेतृत्व में हुई।
मुख्य अतिथि पार्टी के अध्यक्ष रामविलास साहू ने कहा कि 70 सालों से छला जा रहा हमारा वैश्य समाज आज राजनीतिक हाशिए पर क्यों है इसके जिम्मेदार कौन है जिनको हमारा समाज वोट और नोट दिया वह चार परसेंट वाले लोग इस देश को अपने बाप की जागीर समझते हैं। इसलिए हमें धर्म और कर्म के नाम पर समाज को बेवकूफ बनाया गया है। इसी कारण हमारा समाज राजनीति से दूर होते जा रहा है। इसलिए हमारे समाज के लोग भारतीय जन कल्याण पार्टी से जुड़े और पार्टी को आगे बढ़ाएं। इसी पार्टी के बैनर तले हम लोगों को विधानसभा और लोकसभा में भेजने का काम करेंगे। इस अवसर पर मनोज गुप्ता, संदीप चौरसिया, राजेश मौर्य, जितेंद्र गुप्ता, विनोद विश्वकर्मा, संजय चौहान, संदीप मद्धेशिया, राधेश्याम गुप्ता, बलवंत जायसवाल, सुकरू गुप्ता, डॉ.अरविंद गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार