भारत संकल्प यात्रा अभियान पहुंचा महराजगंज

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारत सरकार का कार्यक्रम विकसित भारत संकल्प यात्रा नगर पंचायत महराजगंज पहुंची। नगर पंचायत में यात्रा एलईडी वैन का भव्य स्वागत हुआ। एलईडी वैन की अगवानी नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा सभी योजनाओं को हर घर तक ले जाना है।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता जायसवाल और अधिशासी अधिकारी सुरेश राम द्वारा लोगों को शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम मंे शामिल लोगों ने आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपनो को साकार कराने तथा गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने एवं देश की रक्षा करने वालों का हमेशा साथ देने की शपथ ली। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किया। अलग-अलग विभाग के कई स्टॉल लगाए गए और सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को सभी लोगों को बताया गया।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *