भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा अपार जनसमर्थन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक जा रही भारत जोड़ो यात्रा का जनपद के कांग्रेसियों ने उत्तर प्रदेश में दाखिल होने पर जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत करते हुए यात्रा में जनपद कांग्रेस की ऐतिहासिक उपस्थिति दर्ज कराया।
राहुल गांधी के नेतृत्व में चलते हुये जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह सहित जनपद के सारे कांग्रेसी ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बन कर जोरदार नारों के साथ संविधान और लोकतंत्र बचाने और आपसी प्रेम सद्भाव भाईचारा कायम करने की देश की जनता से अपील कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा में धर्म जाति भाषा क्षेत्र की सारी दीवारें टूट गयी हैं। लोग प्रेम भाईचारे के साथ एक दूसरे के कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे है। भारत जोड़ो यात्रा में असली भारत की तस्वीर साक्षात दिखायी दे रही है। उत्तर प्रदेश के जनमानस का भारत जोड़ो यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है जो देश के भविष्य के लिए एक अच्छा संकेत है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *