रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहीदे आजम सरदार भगत सिंह के भांजे प्रोफेसर जगमोहन सिंह शनिवार को क्षेत्र के पंदहा गांव स्थित महापंडित राहुल सांकृत्यायन की जन्म स्थली पर पहुंचे। प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यादों को संजोया।
प्रोफेसर जगमोहन सिंह शिक्षक व कम्युनिस्ट पार्टी के हरिमंदिर पांडे के साथ जिला भ्रमण के दौरान महान यायावर राहुल सांकृत्यायन की जन्म स्थली पंदहा में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्थली पर बने जनपुस्तकालय में पुस्तकों को देखा। स्थली पर पहुंच कर भाव विभोर प्रोफेसर ने राहुल सांकृत्यायन के ननिहाल स्थित परिवार के सदस्यों से भी बातचीत की। बताया कि राहुल सांकृत्यायन का बचपन यहीं बीता और प्रारंभिक शिक्षा यहीं रहकर ग्रहण की। कहा मैं गौरान्वित हुआ स्थली पर आकर। राहुल सांकृत्यायन ने ज्ञान और साहित्यिक की छटा विखेरी है। जनपुस्तकालय के अध्यक्ष राधेश्याम पाठक से स्थली की मिट्टी मांगी जिस पर उन्होंने भेंट की। उन्होंने मिट्टी को नमन किया।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा