फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास स्वच्छता के लिए शौचालय लाइट पानी की ब्यवस्था करने का फैसला लिया गया है जिसके तहत गरीब पात्रों का चयन कर सरकार द्वारा आवास के लिए उनके खाते में प्रथम क़िस्त भेज दी गयी। पात्र लाभार्थी नींव भर कर दूसरी च तीसरी क़िस्त का आज भी इंतजार कर रहे हैं।
शहरी क्षेत्र में जहां तीन लाख पचास हजार के करीब पात्रों को धन मिलता है तो ग्रामीण क्षेत्र में एक लाख चालीस हजार प्राप्त होता है। वर्तमान समय में 2021-22 के बाद आवास के पात्रों के खाते में पैसा नहीं आया जिसके कारण गरीबों का आवास अधूरा पड़ा है। कस्बा के वार्ड नम्बर 8 निवासी वासी पांचू बिंद, अरविन्द, सन्तोष तो ग्रामीण क्षेत्र के उमेश बनवासी, सुनीता, अशोक आदि को सरकारी सहयोग का इंतजार है। इस संबंध में खण्ड बिकास अधिकारी फ़ूलपुर बाबूराम पाल ने बताया कि आवास की किस्तों के लिए जिला स्तर पर पत्र भेज दिया गया है। शासन से पैसा निर्गत नहीं हुआ है, पैसा आते ही लाभ्यर्थियों के खातों में भेज दिया जायेगा। नगर पंचायत के लिपिक रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि शहरी क्षेत्र के आवास की ब्यवस्था डूडा के हाथ है, अभी पैसा नहीं आया है, इसलिए बिलम्ब है।
रिपोर्ट- मुन्ना पाण्डेय