कोटा स्थानांतरण के विरोध में उतरे लाभार्थी

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विगत दिनों महराजगंज ब्लाक के मोतीपुर गांव के कोटेदार सूर्यभान यादव के ट्रैक्टर ट्राली पर लदे चावल की बोरी को बाजार ले जाते समय कुछ लोगों द्वारा पकड़ कर पुलिस को सूचित कर थाने में खड़ा करा दिया गया था जिसपर कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गयी। खाद्य विभाग के अधिकारी दुर्गानंद यादव ने विभागीय रिकार्ड के साथ कोटे का भौतिक निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारी को भेज दिया जिसपर कार्यवाही करते हुए अधिकारियों ने कोटा स्थानांतरित कर दिया। कोटा स्थानांतरण को लेकर लाभार्थीयों में रोष देखने को मिला। लाभार्थी गांव के पंचायत भवन में एकत्र हो कर कोटा और कोटेदार के समर्थन में पूरी घटना को चुनावी रंजिश बताते हुए कोटेदार को राजनीति का शिकार होना बताया। ग्रामीण पांच से छः किलोमीटर दूर जाकर स्थानांतरित कोटे से राशन लेने से इंकार कर रहे हैं। लाभार्थियों का कहना है कि दूर जाकर राशन लेना महिलाओं के लिए मुश्किल भरा काम है इसलिए स्थानांतरण को रद्द करते हुए जबतक जांच चल रही है तबतक गांव के कोटे से ही अधिकारियों की उपस्थिति में राशन का वितरण किया जाय।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *