बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो-जागो मतदाता

शेयर करे

बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के शेरपुर महवी न्याय पंचायत शिक्षा क्षेत्र के आधा दर्जन विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा शुक्रवार को स्कूल चलो अभियान और मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय शेरपुर महवी, जय समाज जूनियर हाई स्कूल शेरपुर महवी, प्राथमिक विद्यालय रूद्रपुर, प्राथमिक विद्यालय भटौली, प्राथमिक विद्यालय चौबे बरोही और कंपोजिट विद्यालय सिंघवारा खास आदि शामिल रहे। छात्र-छात्राओं द्वारा हाथ में स्कूल चलो अभियान और मतदाता जागरूकता अभियान का स्लोगन लेकर और बीच-बीच में नारा लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। चलो-चलो स्कूल पुकारे, आओ आओ पढ़ लो प्यारे। आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे। वहीं मतदाता जागरूकता के लिए बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो जागो मतदाता। छात्रों के साथ-साथ विद्यालयों के शिक्षकों की टोली भी चल रही थी। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर सिंह, प्रधानाध्यापक राकेश तिवारी, अनिल सिंह, अनिल तिवारी, पंकज दुबे, गोपाल शुक्ला और दिनेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *