नदियों का मानव जीवन और पर्यावरण में महत्वपूर्ण योगदान: बीडीओ

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विकास खंड मिर्जापुर के ग्राम पंचायत दुर्वासा में महर्षि दुर्वासा ऋषि धाम के तमसा नदी की जीर्णोद्धार हेतु शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खंड विकास अधिकारी मिर्जापुर अखिलेश गुप्ता व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी ओमकार यादव के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान अतिथियों ने कार्यक्रम में विस्तार से चर्चा की।
खंड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता ने कहा कि नदियों का मानव जीवन अर्थ व्यवस्था और पर्यावरण में महत्वपूर्ण योगदान है। नदिया पीने का पानी सिंचाई और घरेलू उपयोग के लिए ताजा पानी उपलब्ध कराती है। बिजली उत्पादन (जल विद्युत) में सहायक होती है और परिवहन व मत्स्य पालन का साधन है। ये कृषि के लिए उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी भी प्रदान करती है और वन्य जीवों के लिए आवास है। उनको जीवन प्रदान करती है। नदियों का गहरा सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व भी है जो प्राचीन सभ्यताआंे धरोहरों से जुड़ी है। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। तमसा नदी के किनारे 300 पौधे लगाए गए जिसमें बरगद, पीपल, पाकड़, नीम जामुन आदि शामिल हैं।
इस अवसर पर एडीओ पंचायत नन्दलाल सिंह, विनीत सिंह, संतोष यादव, सुरेंद्र यादव, रेनू भारती, आनंद राय, मानस राय, संजय यादव, शैलेंद्र मौर्य, परविंद मौर्य, मनोज यादव, विनोद यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *