कोर्ट चलाने के लिए बार बेंच का होता है विशेष योगदान: एसडीएम

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील स्थित सभागार में सोमवार को एसडीएम अशोक कुमार की अध्यक्षता में बार एसोसिएशन समन्वय समिति की बैठक हुई। इस दौरान काफी दिनो से लंबित वादों के निस्तारण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बार संघ के अध्यक्ष श्रीराम और महामंत्री सुभाष चंद यादव ने लंबित वादों के संदर्भ में अमल दरामद, अंश निर्धारण, धारा 24, 32, 34, 116, धारा 38 सहित कई वादों का निस्तारण का ब्यौरा कंप्यूटर में समय से दर्ज न होना आदि प्रक्रिया को समय के अंदर निस्तारण पर चर्चा हुई।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि राजस्व निरीक्षक मौके पर नहीं पहुंचते हैं। तहसील में बैठकर अपनी रिपोर्ट लगाकर फ़ाइलो का निस्तारण कर दिया जाता है। इस पर तहसीलदार राजीव कुमार और एसडीएम अशोक कुमार ने इसे गंभीरता लेते हुए त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि कोर्ट चलाने के लिए बार और बेंच का विशेष योगदान होता है। इस तरह की बैठकें समय-समय पर करना चाहिए जिससे कि हम एक दूसरे को सुन और समझ सके और समस्याओं का निस्तारण समय से कर सकंे। एसआईआर के कार्यों के चलते थोड़ा दूरी जरूर हुई है। लेकिन कार्यों का संपादन भी आवश्यक है।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रामनारायण यादव, इंदुशेखर पाठक, इश्तियाक अहमद, सैय्यद शमीम काजिम, हृदय शंकर मिश्रा, लालचंद यादव, संदीप, अतुल, रमेश चंद, कमलेश कुमार, प्रदीप सिंह, चंद्रिका, विजय सिंह, ओम प्रकाश चौहान, संजय, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *