बाहुबली रमाकांत यादव अन्यत्र जेल में स्थानान्तरित

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। इटौरा स्थित मंडलीय कारागार से पूर्व सांसद व फूलपुर पवई क्षेत्र से वर्तमान सपा विधायक रमाकांत यादव को गैर जनपद की जेल में ट्रांसफर कर दिया गया।
बाहुबली विधायक के गैर जनपद भेजे जाने को लेकर परिसर में जेल के सुरक्षाकर्मियों में काफी गहमा गहमी थी और कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस की कस्टडी में उनको भेजा गया। बताया जा रहा है कि रात से ही उनके ट्रांसफर को लेकर प्रक्रिया जारी रही और शनिवार की सुबह उनको दूसरी जेल के लिए भेज दिया गया। रमाकांत यादव ने 25 जुलाई को हत्या के प्रयास व धरना प्रदर्शन के मुकदमे में कोर्ट में सरेंडर किया था और फिर इसी वर्ष फरवरी माह में माहुल शराब काण्ड में विवेचना में उनका नाम सामने आया था। जेल में पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी ने 26 जुलाई को छापेमारी कर अलग अलग बैरकों से 12 मोबाइल व अन्य आपत्तिजनक वस्तुओं को बरामद किया था। जिसमें जेल अधिकारियों समेत कर्मियों पर निलंबन से लेकर तबादले की कार्रवाई हुई थी। वहीं पिछले माह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी रमाकांत यादव से मिलने जेल पहुंचे थे। इस प्रकार रमाकांत यादव को लेकर जेल में लगातार सुरक्षाकर्मियों पर दबाव बना रहा। जेल में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर कारागार के अधिकारी ने रमाकांत यादव के ट्रांसफर की सिफारिश की थी।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *