पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने रैली निकालकर किया विरोध प्रदर्शन

शेयर करे

आजमगढ़। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आह्वाहन पर जनपद के पदाधिकारियों ने भारत बंद के तहस रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत में ओबीसी की जाति आधारित जनगणना भारत सरकार जानबूझ कर नहीं करा रही है जिससे ओवीसी का हक अधिकार का हनन हो रहा है। भारत में ईवीएम से चुनाव करा कर लोकतंत्र का हनन किया जा रहा है। दुनिया के बहुत सारे देश ईवीएम बन्द करके वैलेट पेपर से चुनाव करा रहे हैं। भारत सरकार लाकडाउन में चुपके से जो भारत में श्रम कानून था वह मजदूरों के पक्ष में था उसे खत्म करके पूंजीपतियों के समर्थन में तथा मजदूरों के विरोध में कर दिया। भारत सरकार संविधान का उलंघन करते हुए भारत के सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में पूंजीपति के हाथों में बेचकर भारत के ओबीसी एससी एसटी अल्पसंख्यक के हक अधिकारों को खत्म कर रही है। बुढ़ापे में जीवन निर्वाह के लिए जो पेन्शन मिलती थी वह बन्द करके उनका जीवन नरक बना दिया है। जिसके विरोध में पूरे भारत में एक साथ बुधवार को 563 जिलों में राष्ट्रीय स्तर पर यह कार्यक्रम भारत बन्द रखा गया था इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय पिछडा वर्ग मोर्चा के जिला प्रभारी शैलेष यादव राष्ट्रीय किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयवहादुर मौर्या, अभिमन्यु प्रधान, सिद्धान्त मौर्य, गुन्जा यादव, सुनीता एडवोकेट लालबहादुर त्यागी, निर्मल मादव, वीरेन्द्र यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *