फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र में इन दिनों अवैध मिट्टी खनन का कारोबार तेजी से फलफूल रहा था जिसकी खबर अखबार में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। खबर को सज्ञान में लेते हुए एसडीएम अशोक कुमार ने समस्त लेखपाल ओर राजस्व निरीक्षकों को सख्त निर्देश दिया था कि बिना अनुमति किसी भी लेखपाल के नामित गांव में अवैध रूप से बैकहो लोडर से खनन की सूचना मिली तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी।
उपजिलाधिकारी को सूचना मिली कि बैकहो लोडर द्वारा खानजहापुर गांव में पोखरे से अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर मिट्टी टैªक्टर ट्रालियों में भरकर बेची जा रही है। सूचना पर एसडीएम ने तहसीलदार राजू कुमार को निर्देशित कर लेखपाल राजस्व निरीक्षक की एक टीम बैकहो लोडर पकड़ने के लिए भेजा। खानजहापुर ग्राम पंचायत में सरकारी पोखरे से बैकहो लोडर द्वारा मिट्टी की खुदाई कर टैªक्टर ट्रालियों पर भर कर बेचने के लिए भेजी जा रही थी। टीम ने अवैध खनन कर रही बैकहो लोडर और दो टैªक्टर ट्रालियों को पकड़कर अम्बारी चौकी में दाखिला करा दिया। इस संबंध में तहसीलदार ने बताया कि खनन करते हुए बैकहो लोडर व ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा गया है और अम्बारी चौकी पर दाखिला करा दिया गया। शेष लिखा पढ़ी कराकर खनन बिभाग व उच्च्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित कर दी जाएगी।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय