बाबा धाम रवाना हुआ कांवरियों का जत्था

शेयर करे

रानी की सराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सावन माह में जलाभिषेक के लिए मंगलवार को क्षेत्र से कई कावरियों का जत्था अलग-अलग गाजे बाजे के साथ रवाना हुआ। सावन माह होने से प्रतिदिन कावरिये बाबाधाम समेत अन्य मंदिर मंे जलाभिषेक के लिए जा रहे हैं। मंगलवार को कस्बे मंे कावरियों का जत्था बाबा काशीदास मंदिर से बाबाधाम के लिए जलाभिषेक को रवाना हुआ। कावरिये गाजे बाजे के साथ पूरे कस्बे में भ्रमण किये। इस दौरान बोल बम के जयघोष होते रहे। कावरियों का यह दल बाबाधाम के साथ ही जगन्नाथपुरी धाम तक जायेगा। इस जत्थे के अलावा आठ अन्य दल भी अलग अलग रवाना हुए। इस दौरान संतोष कुमार मद्धेशिया, देवेन्द्र, मोती लाल, विजय, संजय, अरवी आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *