आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के ओमपाल सिंह ने महाराष्ट्र सीईटी लॉ प्रवेश परीक्षा मंे 99.05 प्रतिशत अंक पाकर जिले का नाम रोशन किया है। महाराजगंज ब्लॉक अंतर्गत जुड़ारामपुर ग्राम निवासी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कैप्टन अर्जुन सिंह के प्रपौत्र एवं डीएवी डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं शिक्षक केसरी सिंह टाइगर के सुपुत्र ओमपाल सिंह ने महाराष्ट्र सीईटी लॉ प्रवेश परीक्षा में 99.5 प्रतिशत अंक पाकर अपने जनपद परिवार और पूरे क्षेत्र तथा शुभचिंतकों का नाम रोशन किया है। उन्हें बधाई देने वालों में प्रमोद कुमार सिंह एडवोकेट, विनोद कुमार सिंह, रंतिदेव सिंह, धनंजय सिंह बाऊ, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय कुमार सिंह, सुनील सिंह पप्पू, राहुल सिंह, मृत्युंजय सिंह, सचिंद्रनाथ, नितिन सिंह कौशिक, धनंजय सिंह, अनुराग सिंह, अनुराग सिंह सनी, मनोज पांडे, विनय सिंह, वेद प्रकाश शर्मा, विजय दुबे, सुशील जायसवाल आदि शामिल हैं।
रिपोर्ट-सुबास लाल