कुडो प्रतियोगिता में आजमगढ़ का रहा जलवा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गोरखपुर में पांचवी राज्य स्तरीय कुडो प्रतियोगिता का आयोजन 20 से 25 सितंबर तक गोरखनाथ प्रयास हाइब्रिड पब्लिक स्कूल में कुडो स्पोर्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया था, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। आजमगढ़ जिले से 40 बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें आरूढ़ सिंह यादव, संदीप गुप्ता, दिव्यांशी सिंह, निशी सिंह, सपना, श्रींका, प्रीयांशी, भावया, इंशा, अस्मिता, नैतिक, माधव, हैपी राज, आयुश, रूकेश, सुप्रीत, उमाशंकर, शिवम, तेजश, आशुतोष, अजित, आशुतोष सेठ शामिल हुए। जनपद की टीम ने कुल 25 स्वर्ण पदक, 10 रजत पदक एवं 5 कांस्य पदक के साथ पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। जनपद आगमन पर खिलाड़ियों का स्वागत कुडो एसोसिएशन आजमगढ़ के पदाधिकारियों अध्यक्ष संजय यादव, सचिव देवेंद्र वर्मा, संयुक्त सचिव हिमांशु यादव एवं नितिका सिंह द्वारा किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *