आजमगढ़ पिछड़ा वर्ग, बिलरियागंज अनुसूचित जाति व मुबारकपुर महिला सीट घोषित

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रदेश सरकार द्वारा नगर पलिका चुनाव के लिए आरक्षण सूची के तहत अध्यक्ष पदों की घोषणा कर दी गयी है। जिसमें आजमगढ़ पिछड़ा वर्ग, बिलरियागंज अनुसूचित जाति व मुबारकपुर को सामान्य महिला सीट घोषित किया गया।
शासन द्वारा सूची जारी होने के साथ ही अब तक लगायी जा रही सभी अटकलों पर विराम लग गया। अभी तक तीनों नगर पालिका में सभी वर्गो के लोग चुनाव लड़ने के लिए काफी प्रयास कर रहे थे। आजमगढ़ नगर पालिका चुनाव काफी दिलचस्प होगा। यहां पिछड़ा वर्ग सीट होने से सामन्य वर्ग से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे लोगों को काफी निराशा हुई। पिछले दो वर्षो लोग चुनाव की तैयारी में लगे हुए थे। लेकिन अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग होने के कारण सामान्य वर्ग के लोग काफी आहत हैं। कई वर्षो से अध्यक्ष पद सामन्य या सामन्य महिला हुआ करता था लेकिन इस बार अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग घोषित कर दिया गया। बिलरियागंज नगर पंचायत को जबसे नगर पािलका घोषित किया गया था तभी बहुत से लोग चुनाव की तैयारी में जुट गये थे। नगर पालिका घोषित होने के बाद से ही चुनाव लड़ने वालों की भरमार हो गयी थी। आने वाले सभी त्योहारों पर चुनाव लड़ने वालों के पोस्टर व वैनर लगाये जा रहे थे। लेकिन नगर पलिका बिलरियागंज अनुसूचित होने के कारण सामन्य वर्ग व पिछड़ा वर्ग के चुनाव लड़ने वालों को काफी झटका लगा। इनकी तैयारियां धरी की धरी रह गयी। आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही सभी चट्टी चोैराहों पर चर्चा होने लगी। नगर पालिका मुबारकपुर सामन्य महिला सीट घोषित है। यहां सभी वर्ग के लोग अपनी जोर आजमाईश कर सकते हैं। यहां भी चुनाव लड़ने वालों की संख्या कम नहीं है। वैसे सूची जारी होने के साथ ही सभी लोगो द्वारा तरह तरह की चर्चाएं की जा रही हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *