विद्युत बिल राहत योजना के प्रति किया गया जागरूकता

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विद्युत वितरण खण्ड फूलपुर अंतर्गत बिजली बिल राहत योजना की सफलता के लिए विभागीय अधिकारी और कर्मचारी गांव गांव पहुँचकर ग्राम प्रधानों से सहयोग के साथ ही ग्रामीणों से योजना का लाभ लेने की अपील कर रहे हैं। इसके लिए एसडीओ से लेकर अवर अभियंता एवं कर्मचारी गांवों में पहुँच रहे हैं।

सरचार्ज सहित मूलधन में छूट योजना की शुरुआत 1 दिसम्बर से शुरू हो रही है। अभियान की सफलता के लिए लाइनमैन, मीटर रीडर ध्वनि विस्तारक यंत्र से सर्वाजनिक स्थल पर बैनर पोस्टर चस्पा कर रहे हैं। उपखण्ड अधिकारी, अवर अभियंता प्रधानों से सहयोग मांग रहे हैं। गुरुवार को विद्युत सब स्टेशन सुदनीपुर के अंतर्गत इटकोहिया, चमावा, बूढापुर बदल, जौमा के ग्राम प्रधानों से उपखण्ड अधिकारी भूप सिंह और अवर अभियन्ता देवेंन्द्र सिह ने ग्रामीणों से मिलकर विद्युत बकाया की सूची देते हुए सहयोग मागा। उपभोक्ता को जागरूक कर सरकार द्वारा दी जा रही विशेष छूट का लाभ दिलवाकर बकाया विद्युत राजस्व जमा करने के लिए जागरूक करे। सभी ग्राम प्रधानों ने विद्युत अधिकारियों को आश्वस्त किया कि पूरा सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी भूप सिंह, अवर अभियंता देवेंन्द्र सिंह, आशीष पाल, पंकज प्रजापति, राहुल, सिकन्दर पाल, रमाकांत, राजकुमार, आबिद प्रधान ध्रुव चंद, महताब आलम , रेणु यादव, वीरेंद्र उर्फ भूषण आदि रहे।
इसीक्रम में निजामाबाद कस्बे में गुरुवार को दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत विभाग की ओर से विद्युत बिल राहत योजना के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान एसडीओ निजामाबाद अमित श्रीवास्तव एवं जेई आदर्श वर्मा के नेतृत्व में विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से संचालित किया गया। अभियान के दौरान ढोल-नगाड़ों और ध्वनि-विस्तारक यंत्रों के माध्यम से लोगों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। विभागीय टीम ने हाथों में बैनर लेकर निजामाबाद, फरहाबाद, तेलीपुर, राहुल नगर और नई सड़क क्षेत्रों में पैदल मार्च करते हुए घर-घर एवं बाजारों में पम्पलेट वितरित किए।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय/वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *