आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय पुनर्वास परिषद नई दिल्ली एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा पंजीकृत संस्थान पूर्वांचल शिक्षा समिति शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान मनचोभा में अन्तर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह दिवस पर जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सांकेतिक भाषा के साथ राष्ट्रगांन से किया गया। जिसमें हीरालाल वर्मा विशेष शिक्षक, ठाकुर वर्मा सांकेतिक भाष विशेषज्ञ, इंटरप्रेटर एवं डा. धर्मवीर फिजियोथेरेपिस्ट, प्रदीप कुमार विशेष शिक्षक एवं स्पीच स्पेशलिस्ट के द्वारा उपस्थित जन समूह को अनतराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस एवं अन्तर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह दिवस के बारे मेें और उसका दिब्यांगता में उपयोगिता के बारे मेें विस्तार से बताया गया। ठाकुर वर्मा ने बच्चों को सांकेतिक भाषा का प्रयोग करते हुए उनके जीवन को बेहतर कैसे बनाया जा सकता है जिसे अभिभावक बहुत ध्यानपूर्वक देख रहे थे। इसके बाद बच्चों को सांकेतिक भाष सीखने एवं बच्चों के लिए प्रयोग कराने के लिए प्रण दिलाया गया। साथ ही साइन लैग्वेज एक्सपर्ट द्वारा बताये गये सांकेतिक भाषा का अभ्यास करते हुए घर पर भी करने की अपील की गयी। कार्यक्रम में उपस्थित प्रबंधक रामबिहारी यादव, अरविन्द यादव, सूर्य प्रताप सिंह विशेष शिक्षक, रमाकान्त, मो. अरशद, बृजेश कुमार व समस्त स्टाप एवं प्राम प्रधान सुनील कुमार यादव, गोपाल, रमेश, सुधीराम भारती एवं दिब्यांग बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार