सजीव एक्सीडेंट डेमो के माध्यम से किया गया जागरूक

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, यातायात व क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल निर्देशन में यातायात माह के दौरान-सजीव एक्सीडेंट डेमो के माध्यम से भंवरनाथ चौराहा पर एक सजीव एक्सीडेंट प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सड़क दुर्घटना कैसे होती है, उसके कारण, बचाव एवं सुरक्षा के उपायों को प्रत्यक्ष रूप से जनता के सामने प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव तथा सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *