संचारी रोग के प्रति किया जागरूक

शेयर करे

रानी की सराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। संचरी रोग अभियान के तहत मंगलवार को जागरुकता रैली निकली। इस दौरान जागरुकता बैनर लिए आशा कार्यकत्री लोगों को जागरुक कर रही थी।
जागरुकता अभियान की शुरुआत भाजपा मंडल अध्यक्ष रामहित राजभर नेकिया। रैली स्वास्थ्य केन्द्र से चलकर निजामाबाद मोढ तक पहंुची। यहां से स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच समाप्त हुई। रामहित राजभर ने कहा कि अधिकांश बीमारियां संक्रामक होती हैं और वे विभिन्न माध्यमों से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकती हैं जैसे कि दूषित भोजन, पेय या हवा आदि। संचारी रोग स्पर्श के माध्यम से फैलते हैं। इसके लिए जागरूक होना आवश्यक है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *