पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज ब्लॉक अंतर्गत पटवध सरैया बाजार स्थित बाबा विश्वनाथ इंटर कॉलेज के प्रांगण में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों के साथ एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर अध्यक्ष के रूप में मिश्री लाल गुप्ता पूर्व प्रवक्ता तपेश्वरी देवी इंटर कॉलेज सरदहां, विद्यालय के प्रबंधक रमेश यादव और विद्यालय के संरक्षक विजय यादव तथा मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक समाजवादी पार्टी के नफीस अहमद रहे।
विधायक नफीस अहमद ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में बच्चों को भाग लेकर अपना भविष्य आजमाना चाहिए और आगे बढ़ने के लिए निरंतर मेहनत करना चाहिए। इस तरह का कार्यक्रम प्रस्तुत करके यह विद्यालय क्षेत्र में शिक्षा की मजबूत अलख जगा रहा है। विद्यालय प्रबंधक रमेश यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि हमारे बच्चे यहां से निकल कर आगे जाएं और क्षेत्र का नाम रोशन करें। प्रतियोगिता में प्रथम आने आने वाले छात्र को साइकिल पुरस्कार में दी गई और द्वितीय आने वाले छात्र को फर्राटा पंखा दिया गया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख राजेश पासवान, दिनेश यादव, अवध नारायण यादव, सुरेश्वरी दत्त उपाध्याय, विजयी यादव, श्याम देव प्रजापति, आदि उपस्थित थे। प्रधानाचार्या मनीता यादव तथा स्मिता राय ने आगंतुकों का आभार जताया।
रिपोर्ट-बबलू राय