उत्कृष्ट बच्चों को किया गया पुरस्कृत

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील के शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ में सोमवार को प्राथमिक विद्यालय चांदपार पर वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कृत किया गया तथा अन्य बच्चों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से एकेडमिक रिसोर्स पर्सन प्रदीप कुमार तिवारी, प्रधानाध्यापिका लालारुख, शिवकुमारी सिंह, परमेश्वर चौहान, माहिम कन्नौजिया, पुष्पा यादव आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *