पुरस्कारों से नवाजे गये विजेता खिलाड़ी

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के एसडी ग्लोबल पब्लिक स्कूल भगवानपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल के बच्चों ने 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, लेग्ड रेस, स्पून रेस, रैडी रेस, स्लो साइकिलिंग रेस सहित अन्य कई तरह के खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
संस्था के डायरेक्टर राधेश्याम यादव ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस व मेजर ध्यानचंद के जन्म दिन के अवसर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें कई दर्जन बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रधानाध्यापिका अनीता यादव ने बताया कि खेल से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। इसलिए स्कूल में समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहता है। प्रतियोगिता के लिए प्रदीप यादव, कमलेश कुमार और शुभम मौर्य आदि शिक्षकों ने बच्चों को पहले दे से ही तैयार कर लिया था। प्रतियोगिता में आराध्या पांडेय, नैन्सी यादव, परी गुप्ता, पवन, वैभव, शिवानंद, आशीष निषाद, अन्विशा, मोनिका, प्रिया आदि विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
रिपार्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *