संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 26 फरवरी को सरायमीर अधिशासी अधिकारी रहे ओम प्रकाश यादव का स्थांतरण हो गया था तभी से नगर पंचायत सरायमीर के अधिशासी अधिकारी की कुर्सी खाली चल रही थी। अवधेश मिश्रा ने शुक्रवार को नगर पंचायत सरायमीर के अधिशासी अधिकारी पद का चार्ज संभाल लिया।
शुक्रवार को नगर पंचायत सरायमीर का चार्ज लेने के बाद अधिशासी अधिकारी अवधेश मिश्रा ने नगर पंचायत अध्यक्ष व कर्मचारियों के साथ बैठक किया। उन्होंने कहा कि हमारे नगर पंचायत के किसी भी कर्मचारी को कोई परेशानी हो तो मुझसे बेझिझक सम्पर्क कर सकता है। हर हाल में उसका समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले जितने भी गौशाला हैं उनका सही तरीके से देखभाल किया जाए, भूसा व चुन्नी दाना, हरा चारा की पर्याप्त व्यवस्था रहनी चाहिए। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद उर्फ पप्पू पेजर, हाजी असलम, फैयाज, अनिल सोनकर, अमित सोनकर आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव