फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बेटी की विदाई कराकर घर लौट रहे आटो सवार पुत्री का लाखों का आभूषण आटो में सवार दो अन्य महिलाओं ने उड़ा दिया। जानकारी होने पर पिता ने पुलिस को सूचना दी। मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी।
सरायमीर थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरिया नंदाव सरायमीर निवासी लाल बहादुर यादव पुत्र गुरु दयाल यादव अपनी बेटी सोनी यादव का उसके घर जगरनाथ सराय थाना रानी की सराय से देर रात विदा कराकर स्वयं के ऑटो से घर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में ऑटो खड़ा करके फरिहा बाजार में शिवलाल की दुकान से मिठाई लेने लगे। उसी समय दो महिला आई और उसने पूछा कि क्या यह ऑटो संजरपुर की तरफ जाएगा? तो ऑटो में बैठी सोनी ने हां कर दिया। दोनों महिला भी ऑटो में बैठ गई। दोनों महिलाएं छाऊं मोड़ पर उतर गई। इसी बीच बैग में रखा कीमती सोने का गहना जिसमें गले का हार, नथुनी, सोने का कंगन, आधा किलो चांदी के करधन, कान की झाली 6 पीस छोटे बैग में रखा था जो ऑटो से चोरी हो गया। पीड़ित रात में ही वापस फरिहा तक आया और 112 नंबर पर कॉल किया। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियांे की तलाश में जुट गयी।