आटो चालकों ने की हत्यारों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आटो रिक्शा चालक समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर हत्यारों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
जिलाधिकारी को सौंपे गये पत्रक में समिति के अध्यक्ष कृपाशंकर पाठक ने कहा कि आटो चालक सुबोध कुमार सिंह पुत्र शैलेंद्र कुमार सिंह निवासी धौरहरा, थाना अतरौलिया की हत्या करके शव बिजरवां अण्डरपास के पास फेंक दिया गया था जहां से मुबारकपुर पुलिस ने बरामद किया। सुबोध कुमार सिंह आटो चलाकर ही अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके गायब होने की सूचना उनके परिजनों ने अतरौलिया थाने को प्राप्त करा दी थी परंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। श्री पाठक ने कहा कि घटना की उच्च स्तरीय जांच कर हत्यारों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाय। मृतक के परिजनों की रक्षा करते हुए परिवार के भरण पोषण के लिए 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाय।
इस अवसर पर छोटे लाल, शाहिद अहमद, अरविन्द सिंह, प्रभु नारायण पांडेय, हलधर दूबे, कैलाश यादव, वीरेंद्र यादव, मुकेश आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *