इटकोहिया में अधिकारियों ने विवादित खंभो पर लगवाया तार

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के इटकोहिया गांव में दो व्यक्तियों के आपसी विवाद के चलते एक सप्ताह से गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम फूलपुर अशोक कुमार से की थी। मंगलवार को पुलिस बल के साथ विद्युत विभाग के अधिकारियों ने केबल लगवाया।
विद्युत आपूर्ति बहाल कराने के लिए सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण रविवार को एसडीएम आवास पर पहुंच गए थे। एसडीएम ने एसडीओ फूलपुर को पुलिस बल के साथ समस्या के निस्तारण का आदेश दिया था। गांव में लगभग 100 मीटर नंगा तार लगा था। दो लोगों के विवाद में नंगा तार नहीं बदला जा रहा था। जिसके चलते एक हप्ते से ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने उपखण्ड अधिकारी विद्युत भूप सिंह को फोन लगाकर समस्या की जानकारी लिया था। उन्होंने एसडीओ को निर्देश दिया कि फोर्स के साथ ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराएं।
पुलिस बल की उपस्थिति में विद्युत कर्मियों द्वारा मंगलवार को नंगा तार हटाकर केबल लगाया गया। इसके साथ ही जले हुए 100 केबीए के ट्रांसफार्मर को भी बदला गया।
इस अवसर पर अवर अभियंता देवेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद यादव, प्रधान ध्रुप कुमार यादव, पूर्व प्रधान राम आसरे यादव, बबलू यादव, नीरज यादव, रोहित आदि मौजूद रहे।
इस संबन्ध में उपखण्ड अधिकारी भूप सिंह ने बताया कि विवाद के कारण कई बार असामाजिक तत्वों के अवैधानिक कृत्य से ट्रांसफार्मर जल चुका है। नंगे तार को हटाकर केबल लगा दी गयी है।
इस संबंध में उप खंड अधिकारी पवई अवधेश यादव का कहना है कि मेन लाइन में आ रही समस्या और स्थानीय स्तर पर ओवर लोड होने के कारण फीडर सुचारू रूप से नहीं चल पा रहे हैं। विभाग के कर्मचारी दिन रात इस समस्या से निजात के लिए लगे है जल्दी ही समाधान होगा।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *