पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थाना अंतर्गत पटवध सरैया बाजार में दीपों के त्योहार दीपावली के पावन अवसर पर रविवार की शाम को भव्य आयोजन के बीच मां लक्ष्मी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडब्ल्यूसी बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह तथा अशोक राय द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम स्थल पर भक्तिमय वातावरण के बीच राधा-कृष्ण, बाबा भोलेनाथ, मां आदि शक्ति, नंदी, सुदामा, तथा योगी की झांकियों का सुंदर प्रदर्शन किया गया। योगी द्वारा एक गीत प्रस्तुत की गई वही बाबा भोलेनाथ का शिव तांडव भी देखने को मिला। शिवजी ने अपना त्रिनेत्र खोला तो आग का फब्बारा निकलने लगा। यह दृश्य उपस्थित लोगों के मन को रोमांचित कर दिया। झांकियों में प्रदर्शित आध्यात्मिकता और कलात्मकता ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन और संयोजन अंकित चौरसिया एवं उनकी समर्पित टीम द्वारा किया गया। दीपमालाओं से सजे स्थल पर लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान उल्लास एवं सौहार्द्र का वातावरण बना रहा।
रिपोर्ट-बबलू राय