आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश प्रयोगशाला सहायक संघ के मंडलीय इकाई ने शनिवार को चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के प्रयोगशाला सहायकों को प्रयोगशाला प्राविधिक (एलटी) पद पर मिली प्रोन्नति के उपलक्ष्य में रोडवेज स्थित एक होटल में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय पांडेय को आजमगढ़, मऊ और बलिया के प्रयोगशाला संवर्ग के पदाधिकारियों ने गढ़ा भेंट कर सम्मानित किया। प्रदेश महामंत्री दिग्विजय नाथ तिवारी को अशोक स्तम्भ भेंट किया।
मंडलीय अध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय पांडेय के नेतृत्व और अथक प्रयासों से प्रयोगशाला सहायकों को यह प्रोन्नति मिली है। आजमगढ़ जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष यादवेन्द्र दुर्गेश कुमार ने कहा कि यह प्रोन्नति दशकों के संघर्ष का परिणाम है। इस मौके पर सुरेन्द्र सिंह अध्यक्ष, लखनऊ, सुरेन्द्र कुमार अध्यक्ष, जौनपुर, सत्येन्द्र कुमार वर्मा अध्यक्ष, कौशांबी, सत्येन्द्र यादव अध्यक्ष, चंदौली, अशोक कुमार अध्यक्ष, वाराणसी, बब्बन वर्मा मंत्री, प्रतापगढ़, जितेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष, वाराणसी, जंग बहादुर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जौनपुर नवनीत मिश्र जिला मंत्री, आजमगढ़, राहुल पाठक मंडलीय सचिव, आजमगढ़, कृष्ण मोहन तिवारी कार्यवाहक मंत्री, बलिया, संजीव सिंह प्रांतीय प्रभारी आईटी सेल, सुरेश राम जिला मंत्री, मऊ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन रुकुमकेश पाल ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार