दांत के बिना आदमी स्वस्थ नहीं रह सकता-अठावले

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कहा कि दांत शरीर का मुख्य भाग है। इसके बिना आदमी स्वस्थ नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में आज दंत चिकित्सा की महत्ता काफी बढ़ गई है। सभी को इसके प्रति जागरूक होने की जरूरत है। इसके अलावा उन्होंने डेंटल कॉलेज में लगाई गई दंत प्रदर्शनी की सराहना भी की।
श्री अठावले ने कहा कि केंद्र की सरकार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज चहुमुखी विकास कर रही है खासकर युवा वर्ग को सरकार की अनेक लाभकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है जिसकी वजह से आज सभी युवा लाभान्वित हो रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अठावले ने डेंटल कॉलेज की उपलब्धियों के संदर्भ में संस्था के प्रबंधन को बधाई दिया तथा संस्थापक प्रबंधक प्रोफेसर बजरंग त्रिपाठी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज यहां जो छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं वह दंत चिकित्सा के क्षेत्र में पूरे देश विदेश में अपनी सेवाएं देंगे। श्री अठावले ने अपने संबोधन के दौरान कई बार अपनी कविताओं से लोगों को हंसाया भी। इस उत्सव समारोह की अध्यक्षता करते हुए संस्था के चेयरमैन डॉक्टर कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था अपने संसाधनों से निरंतर दंत सेवा सहित कई क्षेत्रों में कार्य कर रही है और यहां के युवा यहां की शिक्षा से लाभान्वित हो रहे हैं । उन्होंने उपस्थित लोगों को भरोसा दिलाया कि उनका यह कार्य निर्बाध गति से जारी रहेगा। उन्होंने सहयोग के लिए सभी को धन्यवाद दिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र नाथ त्रिपाठी, संस्था के उपाध्यक्ष एसपी शुक्ला, निदेशक डॉ एजाज अहमद, सीईओ संजय सिन्हा, ऋषि कांत त्रिपाठी, एडवोकेट जगदंबा प्रसाद पांडेय, प्रभु नारायण पांडेय प्रेमी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *