अटेवा 15 जुलाई से चलायेगा सदस्यता अभियान

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुरानी पेंशन की लड़ाई लड़ रहे संगठन अटेवा की समीक्षा बैठक घोरठ में स्थित निजी शिक्षण संस्थान में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द यादव एवं संचालन संगठन मंत्री घनश्याम यादव ने किया। इस दौरान अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष तेजू सिंह यादव तथा उनकी पूरी टीम का स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष सुभाष यादव ने बताया कि आगामी 15 जुलाई से अटेवा का व्यापक सदस्यता अभियान शुरू होगा। अगस्त के पहले सप्ताह मे दिल्ली मे पेंशन बहाली के लिए राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। एक अगस्त से नौ अगस्त तक सभी ब्लाकों मे एनपीएस निजीकरण देश के लिए घातक नाम से गोष्ठी का आयोजन होगा। अक्टूबर के पहले सप्ताह मे देश के सभी जिला मुख्यालयों पर पेंशन मार्च किया जाएगा। दिसम्बर में राजधानी लखनऊ में प्रदेश स्तरीय ऐतिहासिक पेंशन हुंकार कार्यक्रम किया जायेगा। साथ ही देश के सभी सांसदों से समर्थन पत्र जारी कराने हेतु घेराव किया जायेगा। बैठक को महामंत्री राम जी वर्मा, जिला संगठन मंत्री ओंकार सिंह, ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष सीपी यादव, जिला मंत्री राकेश कुमार यादव, जिला मीडिया प्रभारी गुलाब चौरसिया ने भी संबोधित किया। जिला कार्यकारी के सदस्य मनोज मौर्य को अटेवा आजमगढ़ का जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *