सृष्टिमीडिया बिलरियागंज (आजमगढ़)। स्थानीय ब्लॉक सभागार में सोमवार को पुरानी पेंशन बहाली के लिये अटेवा द्वारा संवाद एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने पुरानी पेंशन की बहाली के लिये सभी को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष सुभाष यादव ने कहा कि पेंशन हमारा हक है और हम इसे लेकर रहेंगे। राजस्थान, झारखण्ड आदि राज्यों में पुरानी पेंशन लागू हो चुकी है, अब उत्तर प्रदेश की बारी है। हम सभी को अपने प्रदेश में पेंशन जारी होने तक संघर्ष जारी रखना होगा। केदार वर्मा ने कहा कि पेंशन बुढ़ापे का सहारा है। कर्मचारियों को तीस चालीस वर्ष की सेवा के बाद पेंशन न मिलने पर कोई सहारा नहीं रहेगा। कार्यक्रम को लालचंद यादव, विनोद पटेल, कुसुम प्रजापति, वंदना यादव, ओम प्रकाश मौर्य, बेनी वर्मा, विनीता सिंह आदि लोगों ने भी संबोधित किया। इस मौके पर डॉ.रामजी वर्मा, आशुतोष मिश्र, ओंकार सिंह, सत्यनारायण यादव, सूर्य कुमार राय, आनंद तिवारी, अरविंद सिंह, विनोद यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता कपिलदेव सिंह तथा संचालन घनश्याम यादव ने किया।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्रा