अटल बिहारी वाजपेई मानव नहीं महामानव थे: आनंद स्वरूप

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विकास खण्ड कोयलसा सभागार में अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी दिवस समारोह के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेई मानव नहीं महामानव थे। हमें ऐसे महापुरुष की जन्म शताब्दी दिवस के अवसर पर संकल्प लेना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का कथन है कि भारत की आत्मा गांव बस्ती है, हमें राष्ट्र निर्माण करने की जरूरत है। सपा पर तंज कसते हुए कहा कि सपा व कांग्रेस आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त है। राष्ट्र निर्माण की बात करें तो भाजपा राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कांग्रेस और सपा के लोग भ्रष्टाचार एवं हिंदू विरोधी ताकतों को बढ़ावा देते हैं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने कहा कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है। अटल जी का सपना था कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए।
अध्यक्षता लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने की। उन्होंने कहा कि हमें अटल बिहारी वाजपेई के आदर्श पर चलने की जरूरत है। कार्यक्रम के आयोजक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा, प्रशान्त सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, गुडलक सिंह, मंडल अध्यक्ष रूद्र शर्मा, नीरज तिवारी, हरीश तिवारी, रामशंकर वर्मा, अंकित गुप्ता, रामाश्रय यादव, प्रेम सागर पाण्डेय, रेखा गिरी आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *