अटल बिहारी वाजपेयी एक महान कवि, सकारात्मक विचारधारा वाले राजनीतिज्ञ थे- जिलाधिकारी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभागार में 19-25 दिसम्बर तक चल रहे सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह अवसर पर पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री द्वारा लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी और अन्य महानुभावों की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। उन्होने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन इसलिए किया जाता है, ताकि युवा पीढ़ी महापुरुषों के जीवन और उनके अच्छे कार्यों से प्रेरणा ले सके। उन्होने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी एक महान कवि, सकारात्मक विचारधारा वाले राजनीतिज्ञ और एक ऐसे प्रधानमंत्री के रूप में याद किया गया, जो सत्ता और विपक्ष दोनों को साथ लेकर चलते थे। जहाँ उनका हृदय उदार था, वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर वे वज्र के समान कठोर थे, जिसका उदाहरण परमाणु परीक्षण है।
जिलाधिकारी द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समापन के अवसर पर विद्यालयों में आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रतिभा यादव- श्री लालसा राय इ0का0 सठियांव आजमगढ़, द्वितीय स्थान फलक नूर-बीआरडी बाबा रघुबर दास इ0का0 आजमगढ़, तृतीय स्थान अंशिका प्रजापति-राजकीय बालिका इ0का0 आजमगढ़, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ईरम जहीर- शिब्ली नेशनल पीजी कालेज आजमगढ़, द्वितीय स्थान सुप्रिया श्रीवास्तव-शिब्ली नेशनल पीजी कालेज आजमगढ़, तृतीय स्थान वैष्णवी राय-राजकीय महिला महाविद्यालय समदी अहिरौला आजमगढ़ एवं एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वर्षा भारती-डीएवी पीजी कालेज आजमगढ़, द्वितीय स्थान रेनू अग्रहरि- राजकीय महिला पीजी कालेज अहिरौला तथा तृतीय स्थान अंशिका-अग्रसेन पीजी कालेज आजमगढ़, को प्रशस्ति पत्र, पुरस्कार राशि एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं संबंधित विद्यालयों के अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *