जहानागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सहायक सांख्यिकी अधिकारी संजय यादव ने मंगलवार को ग्राम विकास आयुक्त के निर्देश के क्रम में जहानागंज ब्लॉक के नेतपुर गांव का निरीक्षण कर जिम्मेदारों को निर्देशित किया।
प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में उन्होंने अध्यापकों को चेतावनी दी कि जिम्मेदारी पूर्वक बच्चों की पढ़ाई होनी चाहिए। उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों से कई सवाल भी पूछे तथा जिम्मेदारों को फटकार भी लगायी। उन्होंने कहा कि नन्हे बच्चे ही देश के भविष्य हैं। इसके बाद उन्होंने पंचायत भवन पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं को और प्रशिक्षित करने की जरूरत है। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी सतीश सिंह, ग्राम प्रधान सोनी यादव, प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-संतोष यादव