आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट की बैठक संगठन के जिला कार्यालय मुकेरीगंज पर जिलाध्यक्ष डा.जयशंकर मिश्र की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह ने किया।
जिलाध्यक्ष डॉ.जयशंकर मिश्र ने कहाकि वर्ष 2019 में सठियांव मूल्यांकन केंद्र तथा वर्ष 2020 में जनपद के चारों मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य किए अध्यापकों के पारिश्रमिक का भुगतान आज तक नहीं किया गया। जिसके लिए डीआईओएस कार्यालय द्वारा कोई सार्थक प्रयास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहाकि सत्र 2021-22 के जनपद के चारों मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य किए शिक्षकों के पारिश्रमिक भुगतान के लिए कई माह पूर्व धनराशि डीआईओएस कार्यालय को शासन द्वारा भेज दिया गया इसके बावजूद आज तक पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि दस दिन के अंदर मूल्यांकन पारिश्रमिकी का भुगतान नहीं किया गया तो संगठन डीआईओएस कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगा। जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह ने शासन से मांग किया कि विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को निकाय चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। बैठक को कोषाध्यक्ष अबरार अहमद ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संरक्षक रामजन्म सिंह, शेरबहादुर सिंह यादव, महमूद इरफान, एमसी ब्राडवे, इन्द्रजीत राम, राधेश्याम राजभर, जामवंत निषाद, प्रकाश प्रजापति, सदानंद यादव, लेखपाल फरहान अहमद, मोहम्मद रजा, अतुल सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार