साथी की मां के नाम पौधा लगाकर मांगा पुरानी पेंशन का वरदान

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए सतत संघर्षरत संगठन अटेवा से जुड़े ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अनोखे अंदाज में आंदोलन चला रहा है। जन्मदिन, शादी, सालगिरह से लेकर पुण्यतिथि और त्रयोदशाह कार्यक्रम में पहुंचकर संगठन की ओर से पौधा रोपण के साथ पौधा भेंट कर अपने हक को प्राप्त करने तक आवाज बुलंद रखने का संकल्प लिया जाता है।
इस रविवार बलरामपुर में अटेवा के जिला मीडिया प्रभारी गुलाब चौरसिया के नेतृत्व में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष संजय सोनकर की माता जी के पुण्यतिथि के अवसर पर उनके निवास पहुंचकर आम का एक वृक्ष संगठन के साथियों द्वारा लगाया गया।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि संजय सोनकर की माता सदैव हम लोगों के आंदोलन को बल देती रहीं। जिला महामंत्री ओमकार ने बताया कि अपने अधिकार प्राप्ति तक संघर्ष जारी रखना ही मां को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अटेवा के जिला मीडिया प्रभारी नवल किशोर ने बताया कि पौधारोपण के माध्यम से हम लोग लगातार पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं और जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती तब तक लड़ाई जारी रहेगी। सुनील सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन हमार बुढ़ापे का सहारा है इसलिए उसे लागू होना चाहिए। अभय चौहान ने बताया कि यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती है।
इस अवसर पर जनार्दन यादव, मुराली यादव, बृजेश कुमार चौहान, महेंद्र शर्मा, कांता सोनकर, संजय कुमार सोनकर, राजू सोनकर, लालू सोनकर, प्रदीप सोनकर, मनोज सोनकर, प्रीतम सोनकर, राजन सोनकर, उमाशंकर यादव, राम पलट गिरी, प्रमोद यादव, कमलेश, मनोज, इंद्रजीत चौहान आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *