अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील इकाई बूढ़नपुर की बैठक संपन्न हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव संजय पांडेय व विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीन मद्धेशिया रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद पांडेय तथा संचालन आशीष निषाद ने किया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। मुख्य अतिथियों का सभी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में एक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमें तहसील इकाई बूढ़नपुर के सभी पत्रकारों का माल्यार्पण व सम्मान पत्र देकर कर उनका सम्मान किया गया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष आशीष निषाद को अब जिला महासचिव, तहसील उपाध्यक्ष राजेश सिंह को जिला उपाध्यक्ष, तहसील के कोषाध्यक्ष रहे संतोष सिंह को जिला मंत्री बनाया गया। वहीं सर्वसम्मति से ही तहसील के नए पदाधिकारियों का गठन किया गया जिसमें आशीष पांडेय को बूढ़नपुर तहसील अध्यक्ष व अक्षयबर भाई पटेल को तहसील संरक्षक बनाया गया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष बने आशीष पांडेय ने अपने नई टीम का गठन किया जिन्हें सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण मद्धेशिया ने कहा कि आज के समय में पत्रकारिता एक चुनौती भरा कदम है। पहले संसाधनों के अभाव में पत्रकारिता की जाती थी अब पत्रकारों को वह सम्मान नहीं मिलता जो उन्हें मिलना चाहिए। पत्रकारों के सम्मान के लिए आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन हमेशा तत्पर रहेगा। राष्ट्रीय महासचिव संजय पांडेय ने कहा कि उस दौर की पत्रकारिता कुछ और थी जब लेखनी से संसद तक आवाज उठती थी लेकिन इस दौर में पत्रकारिता एक जोखिम भरा कदम है। पत्रकारिता के साथ ही हमें अपने आपको भी सुरक्षित रखना है। पत्रकार प्रशासन और जनता के बीच सेतु का काम करता है। जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद पांडेय ने कहा कि पत्रकार समाज का एक सजग प्रहरी है। पत्रकार हमेशा न्याय के लिए अपनी लेखनी का प्रयोग करता है। समाचार संकलन में बहुत सी कठिनाइयों का सामना कर वह अपने खबरों को भेजता है लेकिन आज पत्रकार उपेक्षा से ग्रसित है जिसके लिए आइडियल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन पत्रकार हित के लिए हमेशा तत्पर है। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र नाथ पांडेय, विवेक जायसवाल, अरविंद सिंह, अजय कुमार यादव, देवानंद गिरी, बंटी मिश्रा, राहुल मौर्या, विनोद राजभर, रविंद्र नाथ गुप्ता, रामनाथ राजू, आकाश मोदनवाल, कपिलदेव, अमित यादव, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद