तारीख बढ़ते ही वोटर लिस्ट अपडेट कराने की होड़ तेज

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। एसआईआर फॉर्म भरे जाने की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने के बाद क्षेत्र में वोटर लिस्ट अपडेट कराने की प्रक्रिया अचानक तेज हो गई है। जिन लोगों के नाम पहले से वोटर लिस्ट में हैं, वे अपने विवरण को दोबारा अपलोड करवाने में व्यस्त हैं, वहीं जिनका नाम सूची में नहीं है, उनमें अफरा-तफरी और चिंता साफ देखी जा रही है। लोग समय रहते अपना नाम जुड़वाने के लिए बीएलओ की ओर रुख कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि तिथि बढ़ने से राहत तो मिली है लेकिन नाम छूट जाने की आशंका अभी भी बनी हुई है। इसलिए हर कोई जल्द से जल्द अपना एसआईआर फॉर्म जमा करने में जुटा हुआ है।
रिपोर्ट-लालगंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *