आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्य कार्यकारिणी समिति के वार्षिक निर्वाचन सत्र हेतु बुधवार को अध्यक्ष व वरिष्ठ उपाध्यक्ष दो पद व मंत्री तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी समिति 6 सदस्यीय पद हेतु मतदान हुआ था। गुरूवार को मतगणना सम्पन्न हुई।
अध्यक्ष पद पर अरविन्द कुमार पाठक को विजयी घोषित किया गया। इन्होंने 201 मत प्राप्त किया। भृगुनाथ राम को 169 तथा बलिराम यादव को 11 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पद पर संतोष कुमार श्रीवास्तव 292 मत तथा मनकू कुशवाहा को 239 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार उक्त दोनों लोग विजयी रहे। शिवशंकर गोंड को 123 मतों से संतोष करना पड़ा। मंत्री एक पद पर रणधीर सिंह 208 मत पाकर विजयी रहे। जबकि मो.रफीक को 157 व रविशंकर यादव को मात्र 6 मतों से ही संतोष करना पड़ा। इसी प्रकार वरिष्ठ कार्यकारिणी के 6 पदों पर अरविन्द कुमार लाल अष्ठाना 252 मत, जिया लाल यादव 275 मत, नागेंद्र प्रसाद यादव 244 मत, संदीप प्रकाश सिंह 281 मत, शमशाद अहमद 236 मत तथा हरगोविन्द यादव को 241 मत प्राप्त हुए। इसी क्रम में उपाध्यक्ष दो पद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सहमंत्री प्रशासन, सहमंत्री पुस्तकालय, सहमंत्री प्रकाशन व कनिष्ठ कार्यकारिणी समिति (छः सदस्यीय) को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार