अरुण राजभर ने विपक्ष पर किया तीखा हमला

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय निरीक्षण भवन में बुधवार देर शाम पहुंचे सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने विभिन्न मुद्दों पर मीडिया से बातचीत करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने एसआई परीक्षा विवाद, गैस सिलेंडर की किल्लत, इफ्तार वीडियो प्रकरण और आगामी 2027 चुनाव को लेकर अपनी पार्टी और सरकार का पक्ष मजबूती से रखा।
एसआई परीक्षा को लेकर ब्राह्मण समाज की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि किसी भी वर्ग का अपमान करना पूरी तरह गलत है। हर समाज का सम्मान होना चाहिए और यदि किसी एजेंसी द्वारा ऐसी गलती हुई है तो सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
गैस सिलेंडर की किल्लत के सवाल पर विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी नेता ही कालाबाजारी में शामिल हैं और अफवाह फैलाकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में गैस, डीजल और पेट्रोल उपलब्ध है और विपक्ष बेबुनियाद आरोप लगा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल इफ्तार वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है और कानून तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि भारतीय समाज पार्टी पूरी तरह तैयार है और 62 सीटों पर सक्रिय अभियान चलाया जा रहा है। आजमगढ़ में आयोजित रैली में भारी जनसमर्थन मिला है और 2027 में एनडीए की सरकार तीसरी बार बनेगी।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *