पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आरटीओ प्रवर्तन व आरटीओ प्रशासन के नेतृत्व में नरौली तिराहा समेत अन्य स्थलों पर अवैध रूप से चल रहे वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया।
जनपद में नियम का पालन न करते हुए धड़ल्ले से सड़कों पर वाहनों को चलाने वाले चालकों पर बुधवार को अभियान चला कर कार्रवाई की गई। शहर व आसपास के क्षेत्र में आरटीओ विभाग की तरफ से चेकिंग अभियान चलाया गया। आरटीओ प्रवर्तन डॉ.आरएन चौधरी और आरटीओ प्रशासन राधेश्याम के नेतृत्व में वाहनों का चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन सत्येंद्र सिंह यादव समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
आरटीओ प्रवर्तन ने कहा कि मुख्यालय की तरफ से भी लगातार निर्देश है। इसी के क्रम में बिना लाइसेंस के और नाबालिगों द्वारा जो ई-रिक्शा चलाया जा रहा है, उसके खिलाफ अभियान है। वहीं स्कूल के बच्चों को ढोने वाले स्कूल के वाहन या अनाधिकृत रूप से बच्चों को ढोने वाले वाहन या टैक्सी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जो बकाया वाले कामर्शियल वाहन हैं चाहे निगम के हों या प्राइवेट उनके खिलाफ भी अभियान चल रहा है। इसके तहत छः गाड़ियों की चालान की गई जिसमें चार वाहन सीज किए गए हैं दो वाहन की चालान हुई है। जिसमें एक इंडेन गैस खाली सिलेंडर लदी हुई ट्रक जिसका टैक्स बकाया था उसका भी चालान किया गया। चेकिंग के चलते वाहन मालिकों में हड़कंप मचा हुआ था।
रिपोर्ट-बबलू राय