मऊ के एआरटीओ कार्यालय से जुड़ा है मामला
मऊ। जिले के एआरटीओ कार्यालय में सरकारी फाइलों को जलाकर यहाँ के कर्मचारियों ने आग ताप ली। जल रही फाइलों में से कुछ कागजात साल 2022-23 के भी थे। आसपास के लोगों ने जब उनसे मामले की जानकारी ली तो वो लोग वहां से चले गए। एआरटीओ कार्यालय के ठीक पीछे सरकारी फाइलों को जलाकर राख का ढेर बना दिया गया है। एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा सरकारी फाइलों को जलाकर ताप लिया गया है।
अफसरों को नहीं है इसकी जानकारी
इस बारे में एआरटीओ कार्यालय के उच्चाधिकारियों को कोई जानकारी नहीं है। जब इस बारे में मऊ के एआरटीओ प्रशासन रमेश चंद्र श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है। अगर कहीं सरकारी फाइलें जलाई गई होंगी तो उसके बारे में पूछताछ की जा रही है। उसकी जांच की जाएगी। मामले में मऊ के जिला प्रवर्तन अधिकारी अरविंद कुमार जैसल ने बताया, इस बारे में वह नहीं बता सकते हैं। उन्होंने बताया कि अंदर कार्यालय में बैठे लोग ही इसका जवाब दे सकते हैं। यह सारा कार्य कार्यालय अध्यक्ष के संज्ञान में होता है।