देशभक्ति समूह नृत्य प्रस्तुत कर कलाकरों ने मोहा दर्शकों का मन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रंगमंच एवं ललित कलाओं के लिए समर्पित सामाजिक, साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था हुनर संस्थान आजमगढ़ द्वारा आयोजित अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक एवं लोक नृत्य समारोह हुनर रंग महोत्सव के चौथे दिन की संध्या का भव्य उद्घाटन अतरौलिया के विधायक डॉक्टर संग्राम यादव, मेहनगर विधायक पूजा सरोज, अजेंद्र राय, सुभाषचंद्र श्रीवास्तव नें संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कर किया। आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत महोत्सव के स्वागत अध्यक्ष अभिषेक जायसवाल दीनू, मनोज यादव, हेमंत श्रीवास्तव, गौरव मौर्य नें माल्यार्पण कर किया।
सर्वप्रथम भारतीय कल्चरल ग्रुप रंगीया असम से लिपिका कलिता, नर्तन कल्चरल रेपेटरी नलबाड़ी असम से पदमा डोळे नें एकल लोकनृत्य प्रस्तुत किया। असम के कलाकारों द्वारा सेवन सिस्टर की भावभीनी प्रस्तुति हुई। रॉकिंग डांस ग्रुप कैमूर बिहार के कलाकारों ने मंच पर पुलवामा अटैक पर आधारित देशभक्ति समूह नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को प्रभावित किया। गोविंदम डांस एकेडमी जोड़ा ओड़िशा के कलाकारों द्वारा संबलपुरी समूह नृत्य की प्रस्तुति की गई। फिर शुरुआत नाटकों का दौर जिसमें सर्वप्रथम ख्याल खोला कोलकाता पश्चिम बंगाल द्वारा सौगात चट्टोपाध्याय के निर्देशन में महाभारत की प्रमुख पात्र कुंती पर आधारित नाटक ’एक साथ रहने वाले’ का मंचन किया। दूसरी प्रस्तुति भारतीय कल्चरल ग्रुप रंगिया असम रुद्रकांत शर्मा लिखित नाटकष् जयतु भारत माता ष्का मंचन अंजुमनी कलिता के निर्देशन में किया गया। संचालन सुनील दत्त विश्वकर्मा ने किया इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुनील मौर्य, विजयलक्ष्मी मिश्रा, सोनल श्रीवास्तव, मनीष रतन अग्रवाल, मंजू राय, उपाध्यक्ष डॉक्टर शशी भूषण शर्मा, राकेश कुमार, कमलेश सोनकर, शशि सोनकर, दीपक जायसवाल, विकास सोनकर, सावन प्रजापति,निल्लू मौर्य उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *