अर्जुन प्रताप सिंह ने फिर मारी बाजी, मिला रजत पदक

शेयर करे

मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तरवां थाना क्षेत्र के जमुवा गांव निवासी व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अर्जुन प्रताप सिंह ने फिर एक बार रजत पदक जीतकर जिले सहित पूर्वांचल का नाम रोशन किया है। अर्जुन सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अर्जुन सिंह ने तीसरी बार रजत पदक हासिल किया है।
वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते हुए आजमगढ़ के लाल अर्जुन सिंह ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाते हुए नई दिल्ली में आयोजित 46वीं स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में उम्दा प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन वर्ग में कांस्य एवं 50 मीटर प्रोन (आईएसएसएफ) वर्ग में रजत पदक प्राप्त करते हुए पूरे प्रदेश में अपने जिले का नाम रौशन किया। साथ ही जनपद के सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज के रूप में अपने आप को स्थापित करने में सफलता प्राप्त की। अर्जुन प्रताप की इस सफलता पर उनके शुभचिंतकों समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *