आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेन्ट उत्तर प्रदेश जनपद शाखा-आजमगढ़ का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न हुआ। कार्यालय अधिशासी अभियंता शारदा सहायक खण्ड-32, के संघ भवन सिविल इंजिनियर संघ के प्रांगण में मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेन्ट उत्तर प्रदेश जनपद शाखा-आजमगढ़ का चुनाव में मुख्य अतिथि के रूप में रामलाल यादव प्रान्तीय अध्यक्ष मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेन्ट उत्तर प्रदेश लखनऊ की अध्यक्षता में चुनाव सम्पन्न कराया गया। जिसमें आरिफ संयोजक संरक्षक, बृजेश कुमार श्रीवास्तव संयोजक संरक्षक, राजाराम जनपद अध्यक्ष, प्रभाकर राय कार्यवाहक अध्यक्ष, संजय चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, साहबुद्दीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शेषनाथ यादव महामंत्री, पातालीश चन्द्र यादव कोषाध्यक्ष, अमरजीत यादव, संयुक्त मंत्री मूरतराम निर्वाचित किये गये।
वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों, शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली के लिए हम लोग लगातार राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार से धरना एवं रैली के माध्यम से सरकार को चेता रहे हैं। पुरानी पेंशन बहाली होने तक संघर्ष जारी रहेगा। लिपिकों को वेतन विसंगति तथा कनिष्ठ सहायक का न्यून्तम ग्रेड पे 2800 किया जाय। चतुर्थ श्रेणी के पदों की रोकी गयी भर्ती तत्काल बहाल किया जाय। सरकारी सेक्टरों में संविदा पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को न्यून्तम 24000 दिया जाय। इस मौके पर उदयभान, रजनीश राय, मनोज सिंह यादव राजाराम, शेषनाथ यादव, योगेन्द्र कुमार, शहाबुद्दीन, लल्लन प्रसाद, प्रभाकर राय, साधना, बबीता, नूरफातमा, अरिवन्द्र प्रसाद, रामअकबाल सिंह, संतोष सोनकर, सुनील चौधरी, दिवाकर राम, अनिल कुमार, संजय चौहान, धुव्र प्रकाश सिंह, रणजीत यादव आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार